देशभक्ति का संदेश देता है शहीद सीताराम का बलिदान
गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीएआरएफ वॉरियर्स ग्रुप ने सोमवार को वीर शहीद सीताराम उपाध्याय की स्मृति पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा की। यह सभा शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में आयोजित की गई। जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और काफी संख्या में लोग भाग लेकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डिप्टी मेयर सुमित कुमार आदि थे। डीसी ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, बल्कि वे अपने साहस और बलिदान से सदैव समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनकर जीवित रहते हैं। कहा कि शहीद सीताराम उपाध्याय का बलिदान आनेवाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का संदेश देता रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे देशहित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.