देशभक्ति और समर्पण की मिसाल बने कैप्टन आशीष शर्मा सम्मानित
रुडकी, मई 17 -- देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में देशभक्ति और राष्ट्र समर्पण की भावना का परिचय देने वाले कैप्टन आशीष शर्मा को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आशीष राष्ट्रवादी ने उन्हें पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विदेशों में चल रहे भीषण युद्ध के दौरान कैप्टन आशीष शर्मा ने 65 दिनों तक होर्मुज में फंसे जहाज, क्रू मेंबर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर साहस और देशभक्ति की मिसाल पेश की। सभी यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के बाद वह भारत लौटे। डॉ. रजनीश सैनी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कैप्टन आशीष शर्मा ने संघर्ष, एकजुटता और समर्पण का परिचय देकर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.