कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन केशवपुरम स्थित कार्यालय में किया गया। संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि जिस उम्र में लोग सपने देखते हैं, तब इन वीरों ने देश के लिए मौत को गले लगा लिया था। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, ये सिर्फ नाम नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और बलिदान की अमर पहचान हैं। इस मौके पर सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, आशुतोष, गोपाल, सुनील, अजय, करिश्मा वर्मा, गोपेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...