मिर्जापुर, दिसम्बर 28 -- चुनार।नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में आयोजित देशज दिवस पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राधा कृष्ण बनवासी छात्रावास में अध्ययनरत मिजोरम नगालैंड त्रिपुरा सिक्किम मणिपुर, बिहार, झारखंड छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों सहित नेपाल के जनजातीय छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पारंपरिक लोक कला, नृत्य,राधा कृष्ण , राम,लक्ष्मण,सीता, भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, गणेश भगवान, झांसी कि रानी आदि विभिन्न प्रकार के झाकियों के साथ नगर में भ्रमण किया गया जिसमें लघु भारत कि झलकियां दिखाई दे रही थीं।उक्त शोभायात्रा किला ग्राउंड से शुभारंभ हो कर भरपूर , सराफा बाजार, चौक, साहब राम गोला, सद्दूपुर, रामघाट से होकर बालूघाट पर गंगा आरती के पश्चात समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.