गिरडीह, जनवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र विंग का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को विवाह भवन में हुआ। जिसमें सूबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि विद्यार्थी समाज, राज्य और देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर सवाल करने की क्षमता विकसित करना चाहिए। कोई कुछ कह दे तो उसपर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। कहा कि मोबाइल युवाओं में साकारात्मक और नाकारात्मक दोनों प्रभाव डाल रहा है। लेकिन आप साकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। देश में पिछले 11 साल की राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई चाहता है कि भारत एक रंग में रंग जाए तो ये कदापि नहीं हो सकता। भारत को पूरा विश्व अखंडता में एकता का देश के रूप में जानता है। यही हमारे देश की खुबसूरती है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जीवन में अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.