रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड 16 स्थित देव होम्स फेस-7 में दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किया गया था, जिसे पूर्ण कर कॉलोनीवासियों को समर्पित किया गया। विधायक अरोरा ने कहा कि वार्ड 16 नगर निगम रुद्रपुर के सबसे बड़े वार्डों में से एक है, जहां बड़ी आबादी निवास करती है। क्षेत्र में करोड़ों की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इस दौरान अजीत सिंह, केपी राठी, सुधीर चौधरी, एसपी यादव, हरीश मिश्रा, कुबेर चंद्र, जगदीश टम्टा, अमित मिश्रा, विपिन गुप्ता, बालकिशन यादव, प्रिंस यादव, जयंत चौधरी और कृष यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.