देव स्थान परिसर में पेड़ कटान को लेकर विवाद, वन विभाग ने की जांच
शामली, जून 11 -- बाबरी। कस्बा बाबरी स्थित शनि व शिव मंदिर व देव स्थान परिसर में आंधी तूफान के बाद गिरे पेड़ों के कटान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले में बृहस्पतिवार को किसी व्यक्ति द्वारा वन विभाग को शिकायत दी गई कि धर्मशाला की भूमि पर खड़े पेड़ों को काटा गया है। शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम, राजस्व विभाग एवं पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार क़ो मिली शिकायत के आधार पर वन रक्षक पंकज कुमार व हल्का लेखपाल ओमकार सिंह तथा बाबरी पुलिस ने शनि मंदिर, शिव मंदिर एवं देव स्थान परिसर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मंदिर परिसर में कटी हुई लकड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली में लदी पाई गई, जिसे अधिकारियों ने मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया।मंदिर के सेवादारों का कहना है कि उक्त लकड़ी का उपयोग भविष्य में भंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.