औरंगाबाद, जनवरी 5 -- देव स्थित सूर्य कुंड परिसर में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए फुटपाथी दुकानों, फास्ट फूड स्टॉल और अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को हटा दिया। इस दौरान परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए। देव के सीओ दीपक कुमार और देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के नेतृत्व में सुबह से पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू हुई, जो दोपहर तक चली और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह और सदस्य योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सीओ ने बताया कि फुटपाथी दुकानों और फास्ट फूड स्टॉल से गंदगी फैलने तथा अवैध पार्किंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को एक गेट तोड़े जाने की शिकायत भी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.