मेरठ, मार्च 20 -- वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति शास्त्रीनगर (रजि.) की ओर से नवसंवत्सर 2083 के पावन अवसर पर शहीद पार्क, सेक्टर-3 में देव यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ का संपादन आचार्य शिवम ने विधि-विधान के साथ कराया। रामशरण, सुरेंद्र गोयल, अरविन्द वीर सिंह, कृष्ण गोपाल मुख्य यजमान रहे। आचार्य ने सृष्टि के निर्माण और काल गणना के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदू नववर्ष को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष दुलीचंद उपाध्याय ने संस्था द्वारा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन महामंत्री नरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। मौके पर डॉ. सुभाष चंद रस्तोगी, केके शर्मा, सत्यप्रकाश रस्तोगी, जगमोहन लाल, बीएम वर्मा, अरविन्द वीर, भंवर सिंह चौहान, ब्रजपाल सिंह, कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.