देव मैमोरियल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 12 स्वर्ण पदक
हापुड़, जुलाई 20 -- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई एवं पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 19वीं क्लस्टर एथलेटिक्स मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 10 सदस्यीय टीम ने 12 स्वर्ण और दो रजत सहित कुल 14 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनि ने 800 मीटर दौड़, 4x400 मीटर और 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते। धीरज ने 400 मीटर दौड़ में रजत तथा दोनों रिले स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेपी को मिले तीन स्वर्ण पदक मयंक, नमन और तनिष्क ने भी रिले प्रतियोगिताओं में स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.