देव में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- देव, एक संवाददाता। देव थाना पुलिस ने बेलसार-धनजैया गांव के समीप मोड़ पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, जिससे संदेह हुआ। रोककर तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से दो प्लास्टिक की थैलियों में कुल 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कंचनपुर थाना के पसिया भंडारी गांव निवासी रमेश कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन तस्कर गिरफ्तार, 144 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.