औरंगाबाद, मार्च 24 -- जिले में चैती छठ पूजा को लेकर मंगलवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। देव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चैती छठ पूजा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सूर्य कुंड पर लाखों छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। सुबह से ही विभिन्न जगहों से छठ व्रतियों और स्थानीय लोगों का पहुंचना शुरू हुआ था। शाम में सूर्यकुंड में भगवान भास्कर को पहल अर्घ्य दिया गया। सूर्य मंदिर से लेकर सूर्यकुंड तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी। कार्तिक छठ पूजा की तरह ही चैती छठ पूजा में भी भारी भीड़ होने से लोगों को परेशानी भी हुई। सूर्य कुंड तक आने वाले सभी रास्ते जाम रहे। शाम में निर्धारित समय पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देना शुरू किया। सिर पर दउरा उठाए लाखों छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.