औरंगाबाद, मार्च 22 -- देव चैती छठ मेला और बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को देव सूर्य कुंड परिसर में औरंगाबाद के सांसद अभय कुमार सिन्हा, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुटुम्बा विधायक ललन राम, औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी अम्बरीश राहुल, नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू साहिल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप जला कर मेला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया। सांसद सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। डीएम अभिलाषा शर्मा ने देव को ऐतिहासिक और आस्था की नगरी बताते हुए कहा कि छठ महापर्व पर यहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और यह भगवान सूर्य की विशेष महिमा का प्रतीक है। इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.