देव में चिह्नित मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क परिवहन सेवा
औरंगाबाद, मार्च 24 -- देव में छठ व्रतियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था शुरू की गई है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर इस सेवा कार्य की शुरूआत की। इस दौरान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। देव के दरभंगा मोड़ से सूर्य मंदिर के समीप तक श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निःशुल्क ऑटो सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया गया कि देव चैती छठ मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर की आराधना एवं छठ व्रत करने हेतु सूर्य मंदिर एवं सूर्य कुंड परिसर पहुंचते हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.