औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की देव प्रखंड इकाई का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को मध्य विद्यालय, देव परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन देव नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल, संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत प्रसाद, जिला सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह एवं जिला कार्यालय सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। सम्मेलन में औरंगाबाद जिले की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की स्थिति एवं शिक्षा कार्यालय की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.