औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- देव में अचलासप्तमी पर देव पर्यटन विकास केंद्र के तत्वाधान में सूर्यनारायण रथ यात्रा निकाली जाएगी। लगातार आठवें साल यह आयोजन होगा। सूर्य मंदिर से जुडी छठ महिमा को पूरे विश्व में पहुंचाने के लिए सूर्य जन्मोत्सव के अवसर पर सनातनी वैदिक रीती रीवाज से धूमधाम से भगवान सूर्य का रथ निकालकर भ्रमण कराया जाता हl यह आयोजन पिछले सात वर्षों से देव किला के पास होता आ रहा है। इसके अलावा दो सालों से गरीब युवक-युवतियों का निशुल्क सामूहिक विवाह भी कराया जा रहा है। इस वर्ष तीसरा सामूहिक विवाह 6 फरवरी को सूर्य महोत्सव स्थल, देव के रानी तालाब में आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह, सचिव अभिनेश सिंह, दीपक गुप्ता, अमरेश राणा, डॉ रामरतन सिंह, कंचनदेव सिंह, रणधीर सिंह चंद्रवंशी, शिवम गुप्ता, तरुण कुमार, गौतम कुमार, शशि मालाकार, बलिराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.