मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के फलौदा हाईवे कट पर सोमवार की रात्रि एक बजे देव मिलन ढाबे पर कांवड़िये खाना खाने के लिए रुके थे। कांवड़ियों के खाने में दाल में प्याज निकल गई जिस पर कांवड़ियां आग बबूला हो गए और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जैसे ही जानकारी मिली तो बराबर से भी कुछ कांवड़िये तोड़फोड़ में शामिल हो गए। इस दौरान बर्तन धोने का काम करने वाला पिंटू कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी मोहम्मदपुर लालू खेड़ी शामली घायल हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कांवडि़यों को समझा बूझकर शांत किया गया। कई कर्मचारी ने भाग कर जान बचाई। इस घटना में एक कांवडिये वंशु पुत्र सुंदर ग्राम सरूरपुर मेरठ के हाथ में चोट लग गई है, जिसे पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी लेकर आई और उपचार के बाद कांवडियों को गंतव्य रवाना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.