गढ़वा, मार्च 27 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित देव मांडर पूजा स्थल की भूमि को लेकर शुक्रवार को दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर स्थल पर झंडा स्थापित किया था। उसी दौरान समुदाय विशेष के एक व्यक्ति ने उक्त भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए झंडे को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। उसपर धुरकी अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह और थाना प्रभारी जनार्दन राउत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया। उधर घटना से आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने धुरकी-बेलासपुर मुख्य मार्ग को जाम कर अनशन शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.