गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन सोसाइटी में रविवार को देव भूमि उत्तराखंड तुलसी निकेतन समिति का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में बलवंत सिंह रावत, उपाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, महासचिव बलवंत सिंह बिष्ट, सचिव किशन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष हेमराज नेगी और सचिव रोहित जोशी को चुना गया। आरडब्लूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने भविष्य में आरडब्लूए के साथ मिलकर समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.