देव प्रभा ने हरखार के पास लगाया कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर
धनबाद, अगस्त 8 -- झरिया, वरीय संवाददाता। सावन के पावन अवसर पर सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए देव प्रभा परिवार की ओर से नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। यह शिविर देव काशी विश्वनाथ सेवा शिविर गोडियारी नदी से डेढ़ किलोमीटर पहले हरखार के पास लगाया गया है, जहां बाबा वैद्यनाथ के भक्तों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवरियों की निःस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में भोजन, नाश्ता, चाय, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सेवाएं निःशुल्क दी जा रही हैं। इस सेवा शिविर का आयोजन देव प्रभा कंपनी के प्रबंध निदेशक व भाजपा नेता एलबी सिंह और अनुज कुंभनाथ सिंह के सौजन्य से किया गया है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में कांवरियों को खूब भा रही क्षेत्र की प्राकृतिक छटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.