लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- देवकली तीर्थ के श्रीमती चन्द्र कला आश्रम एवं संस्कृति विद्या पीठ में महंत प्रमोद जी महाराज के मार्गदर्शन में अखण्ड श्री सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आचार्य सुधीर मिश्र, आचार्य सत्यम मिश्र, आचार्य प्रमोद अवस्थी एवं आचार्य अनिल शुक्ल सहित गुरुकुल के वटुक ब्रह्मचारी, आश्रमवासी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। पाठ प्रारंभ होने से पूर्व विधिविधान के साथ भगवान गणपति, माता गौरी, वरुण देव, नवग्रह देवता, षोडशी भुवनेश्वरी महाविद्या, श्री लक्ष्मीनारायण भगवान एवं श्री हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन उपरांत अखण्ड श्री सुंदरकांड पाठ एक माह की अवधि के लिए प्रारंभ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.