देहरादून, जुलाई 4 -- देहरादून। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अखिल भारतीय बालक एवं बालिका पर्वतारोहण अभियान में उत्तराखंड निदेशालय के तीन कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभियान का शुभारंभ 4 जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया था। 18 जून को कैडेटों ने सुबह 4 बजे टेंटा बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और कठिन मार्गों को पार करते हुए सुबह 8:30 बजे समुद्र तल से 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जगतसुख चोटी पर सफलतापूर्वक शिखरारोहण किया। इस उपलब्धि में 11 यूके बटालियन एनसीसी, दून विश्वविद्यालय की कैडेट सायशा पंवार, 84 यूके बटालियन की कैडेट नैना देवी और 1 यूके एयर स्क्वाड्रन, देहरादून के एसयूओ हिमांशु सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- रुड़की की एनसीसी कैडेट नैना ने माउंट जगतसुख पर फहराया तिरंगा उत्तराखंड निदेशालय ने कैडेटों की सफलता को स...