औरंगाबाद, मार्च 22 -- धार्मिक आस्था के पावन स्थल देव में आयोजित चैती छठ एवं कार्तिक छठ मेले के दौरान मदनपुर प्रखंड के रियासत घटराईन के युवा पिछले 20 वर्षों से लगातार छठव्रतियों की सेवा में नि:शुल्क शीतल पेयजल और जलपान का स्टॉल लगाते आ रहे हैं। इस दौरान छठव्रतियों को शर्बत, बतासा, चाय और फल का वितरण किया जाता है। स्टॉल के व्यवस्थापक संतोष कुमार सिंह और दिग्विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष 24 मार्च से 25 मार्च तक सेवा कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धा और सेवा भाव के साथ यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। इस कार्य में संतोष कुमार सिंह, दिग्विजय कुमार सिंह, यशवंत सिंह, विकास कुमार सिंह, संजीव सिंह, भोला सिंह, ज्वाला सिंह, अनुज ठाकुर, मुकेश सिंह, अमन सिंह, सोनु कुमार सिंह, लवकुश कुमार, पंकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.