देव कृष्णा में रक्षाबंधन पर प्रतियोगिताएं आयोजित
बागपत, अगस्त 22 -- खेकड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए कई स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर बेहद आकर्षक व सुंदर राखियां बनाईं। छात्राओं ने पूजा की थालियों को कुमकुम, अक्षत, दीपक और सुंदर गोटों से सजाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। यह भी पढ़ें- मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां की तैयार सीनियर वर्ग के छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.