बागपत, अक्टूबर 7 -- खेकड़ा। कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अवि शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर अवि शर्मा को प्रतीक चिह्न, शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अवि शर्मा ने वर्ष 2022 में दसवीं और वर्ष 2024 में बारहवीं की परीक्षा देव कृष्णा पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की थी। हाल ही में उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। सेना में नियुक्ति प्राप्त करने के पश्चात पहली बार विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन व समस्त स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर आशु यादव और सोनू यादन ने अवि शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात...