नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- इस साल नवंबर के महीने में देवउत्थान एकादशी का व्रत रखा जाएगा। देव उठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि- विधान से प्रभु की उपासना करने से जीवन की ज्यादातर समस्याएं खत्म हो जाती हैं। धार्मिक मान्यता है देव उठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय कर लेने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलने के साथ पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसलिए व्रत रखा हो या न रखा हो अपनी राशि अनुसार देव उठनी एकादशी पर करें ये उपाय-देव उठनी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी दिक्कत मेष राशि- मेष राशि के लोग देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीला चंदन लगाएं। वृषभ राशि- देव उठनी एकादशी पर विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ नमोः नारायणाय नमः का जाप करें। मिथुन...