अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। देव इंद्रावती पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज कटेहरी का गौरव छात्रा पूजा हैं । उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय में स्वर्ण पदक मिला है। पदक प्रदान कर कुलाधिपति/राज्यपाल ने सम्मानित किया। एमए ड्राइंग एण्ड पेंटिंग की छात्रा पूजा मधेशिया को कुलाधिपति ने स्वर्ण पदक प्रदान किया। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से आयोजित 31वें दीक्षांत समारोह में मेडल देने के साथ इनका सम्मान हुआ। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राना रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ एबी सिंहकार्यालय अधीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूजा को हार्दिक बधाई दी है।वहीं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ आकाश श्रीवास्तव, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, डॉ साधना श्री...