देव आनंद की 103वीं जयंती पर किया स्मरण
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़। फिल्म अभिनेता देव आनंद की 103वीं जयंती डॉ. सीके आंधीवाल की अध्यक्षता में सुरेंद्र नगर में मनाई गई। देव आनंद को सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी अभिनीत फिल्मों के सदाबहार गीतों द्वारा गीतों भरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गायक अनिल वर्मा ने गीतकार नीरज जी द्वारा रचित नज्म ''दिल आज शायर है'' व गीत ''चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है'' गाकर शुभारंभ किया। गायक एवं अभिनेता सरफराज खान ने ''फूलों के रंग से दिल की कलम से'' सदाबहार गीत गाया। गायक मुकेश शर्मा ने ''मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया' गाकर तालियां बटोरीं। अनिल पारवाल ने बांसुरी पर ''रंगीला रे'' की धुन निकाली। इस अवसर पर हरीश वर्मा गुरूदत्त, नवीन कुमार, गिरीश राही उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.