नई दिल्ली, मई 5 -- टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 और देश के प्रमुख नेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। देवोलीना ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (MB) का नाम लिए बिना उन पर कड़ा प्रहार किया है। (ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के हारते ही विवेक अग्निहोत्री ने निकाली भड़ास- चुनाव के बीच छिपकर दिखाई बंगाल फाइल्स)देवोलीना ने राहुल गांधी के लिए क्या लिखा? देवाेलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, 'अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही हैं। आरजी (राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए) और उनकी टोली से भी ज्यादा। असल में, मुझे लगता है कि आरजी (राहुल गांधी की तरफ इशारा करते...