नई दिल्ली, जून 11 -- देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें डाली हैं। इनमें पहली बार जॉय का चेहरा दिख रहा है। देवो के साथ उनके पति शहनवाज भी हैं। उन्होंने पूरे विधि-विधान से रस्म की है। देवोलीना के करीबी इस रस्म में शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। देवोलीना ने अन्नप्राशन के साथ बच्चे का फेस भी रिवील किया।जॉय का अन्नप्राशन मंगलवार का दिन देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए खास था। उन्होंने अपने बेटे जॉय का अन्नप्राशन संस्कार किया। इस रस्म में बच्चे को पहली बार अन्न खिलाया जाता है। इसके बाद बच्चा थोड़ा-थोड़ा सॉलिड फूड खा सकता है। देवोलीना ने लिखा है, 'हाथ जोड़कर और दिलों में आभार के साथ हमने अपने प्यारे बेटे जॉय का अन्नप्राशन किया,जॉय को पहली बार अन्न(चावल) खिलाया। मां अन्नपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.