रुडकी, फरवरी 18 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की तहसील में कार्यरत लेखपाल देवेश घिल्डियाल को उत्तराखंड लेखपाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उनका चयन रामनगर,नैनीताल में आयोजित संघ के छठे महाधिवेशन में सर्वसम्मति से किया गया। दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेशभर से पहुंचे लेखपालों और मैदानी राजस्व निरीक्षकों ने उनके नाम पर मुहर लगाई। घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और मजबूती पाएगा। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने कहा कि यह पद जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्राथमिकता सेवा शर्तों में सुधार, कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान तथा राजस्व विभाग में लेखपालों की भूमिका को सशक्त बनाना होगी। रुड़की क्षेत्र के लेखपालों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.