भदोही, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई ब्लॉक क्षेत्र के महराजगंज निवासी मेधावी विद्यार्थी देवेश त्रिपाठी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में एक जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त करते हुए परिजनों और जिला प्रदेश का नाम रोशन किया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में अपना स्थान सुनिश्चित कर कीर्तिमान प्राप्त कर ली है। ​देवेश त्रिपाठी एक अत्यंत उच्च प्रशासनिक, न्यायिक एवं तकनीकी पृष्ठभूमि वाले प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह एनटीपीसी में डीजीएम आईटी के पद पर कार्यरत इंजीनियर योगेश त्रिपाठी एवं कानपुर नगर में एडिशनल जिला जज के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहीं सपना त्रिपाठी के सुपुत्र हैं। ​माता-पिता की अत्यधिक व्यस्त व जिम्मेदारियों से भरी दिनचर्या के बावजूद, पूरे परिवार ने देवेश की शिक्षा के लिए एक अनुशासित और तपस्यामयी ...