कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। चकरपुर सब्जी मंडी के लापता व्यापारी देवेश शुक्ला का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार करने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को जूही स्थित देवेश के आवास पहुंचे। परिजनों को घटना का सही खुलासा, आरोपितों को सजा देने व पुलिस की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया। यहां सुशील शुक्ला, अशोक शुक्ला, सौरभ पांडे, पंकज कुशवाहा, पवन गौड़, अनुज त्रिपाठी , प्रमोद अग्रहरि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...