नई दिल्ली, अगस्त 11 -- JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी है। तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल रांची में उपचाराधीन महतो ने मंगलवार को एक चिट्ठी जारी कर छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और मीडिया का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार और प्रशासन से दो सवालों के जवाब मांगे।देवेंद्र महतो ने आखिर किसे और क्यों किया धन्यवाद देवेंद्र महतो ने 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, मीडिया और अन्य लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ उनका 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान' 5 जुलाई...