देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर की बात, आरोपियों को जल्द पकड़ने का दिया भरोसा
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात की और उन पर हुई फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया। उन्होंने अभिनेता से कहा कि सरकार उनके साथ है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी। फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 15 टीमें बनाई हैं। इस घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनके बाएं हाथ में गोली लगी है। यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी मामले में सामने आया सलमान खान कनेक्शन मुख्यमंत्री फडणवीस ने इससे पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन कर घटना की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पुलिस कमिश्नर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.