मुंबई, नवम्बर 11 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ बढ़ाने का श्रेय शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को दिया है। उन्होंने कहा है कि ठाकरे के साथ काम करने से उनके प्रशासनिक अनुभव का काफी विस्तार हुआ है ।उनके इस बयान ने राज्य के सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने खुलकर स्वीकार किया है कि उद्धव ठाकरे के साथ काम करने से उनके प्रशासनिक अनुभव का काफी विस्तार हुआ है। यह टिप्पणी एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान की गई। इन दिनों त्योहारों का माहौल है और साथ ही राज्य में कई अहम राजनीतिक बैठकें भी हो रही हैं, जिनमें विरोधी गुटों के नेताओं के बीच हाल ही में हुई उच्च स्तरीय मुलाकातें भी शामिल हैं।उद्धव ठाकरे को दिया क्रेडिट मुख्यमंत्री ने 2014 से 2019 के बीच के उतार-चढ़ाव ...