देवेंद्र पाण्डेय बने लहरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
सीतापुर, मई 6 -- तम्बौर। लहरपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को हुआ। तहसील परिसर में हुए मतदान के उपरांत वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें देवेंद्र कुमार पांडेय को अध्यक्ष और सुनील कुमार सिंह को सचिव निर्वाचित किया गया। संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्येष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में कई अनुभवी अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तहसील सभागार में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.