देवेंद्र नाथ को अस्पताल से आंदोलन स्थल लाने की उठी मांग
रांची, अगस्त 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएसी में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्र देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल से रिलीज कर आंदोलन स्थल पर भेजने पर अड़ गए हैं। इसे लेकर छात्र नेता राम अवतार महतो और मुकेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि उनके नेतृत्वकर्ता देवेंद्र नाथ महतो को जबरन अस्पताल में रोका जा रहा है। इससे आंदोलनरत छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। यदि उन्हें कोई मेडिकल परेशानी है तो उसकी रिपोर्ट उन्हें दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि देवेंद्र के प्रदर्शन स्थल पर रहने से आंदोलन को मजबूती मिलती है। छात्रों की प्रमुख मांग है कि चिकित्सकीय स्थिति एवं सक्षम चिकित्सक की सलाह के आधार पर देवेंद्र नाथ को सदर अस्पताल से सत्याग्रह स्थल पर आने की अनुमति दी जाए। उन्हें सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.