मोतिहारी, मार्च 12 -- लखौरा, निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के अजगरवा निवासी सजावल सहनी के करीब 25 वर्षीय पुत्र देवेंद्र सहनी के पीट पीट कर हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सात भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक देवेंद्र को दो पुत्र रौशन व दिलगन हैं। मृतक की पत्नी इंदुदेवी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था । मृतक के पत्नी ने शव में लिपटकर छाती पीटकर रोते रोते बेहोश हो जा रही थी । होश आने पर कहती थी कि अब हम केकड़ा सहारे जीयब कह कर रोने लगती थी । दोनों बच्चे ,पिता के शव के पास फूटफूट कर रो रहे थे। हृदय विदारक घटना को देखकर महिलाएं फूटफूट रो रही थीं । मृतक के पिता, भाई सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। लाेग मृतक के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.