गोपालगंज, मार्च 19 -- थावे। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी स्थान हाल्ट स्टेशन पर अप एवं डाउन सवारी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव किया जाएगा। यह व्यवस्था 25 मार्च से 28 मार्च तक, यानी सप्तमी से दशमी तिथि तक रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-हथुआ स्टेशन के मध्य एवं थावे जंक्शन के समीप स्थित इस हाल्ट पर नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक, वाराणसी डीके सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान देवी स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...