प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर मठ मंदिरों से लेकर घरों में देवी स्वरूप में कन्याओं का पूजन किया गया। दोपहर बारह बजे तक नवमी तिथि का मान होने की वजह से मां अलोपशंकरी, मां ललिता देवी व मां कल्याणी देवी मंदिर के परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मां सिद्धिदात्री स्वरूप को हलुआ-पूड़ी व चने का प्रसाद चढ़ाया गया तो उसके बाद परिसरों में विधि विधान से कन्याओं का पूजन हुआ।घरों में नौ दिनों का व्रत रखने वाले परिजनों ने हवन-अनुष्ठान किए। कन्याओं का पांव पखारकर, चुनरी ओढ़ाकर, रोली व अक्षत लगाकर उनका आशीर्वाद लिया गया। घरों के साथ ही मंदिरों में भी विधि विधान से सामूहिक रूप से कन्याओं का पूजन किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के दारागंज स्थित परिसर में महंत यमुना पुरी ने कन्याओं का पूजन किया। ...