नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- High Court: देश में बढ़ते शिक्षा के व्यवसायीकरण के ऊपर मद्रास हाई कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा कि हमारे देश में शिक्षा देना पवित्र काम माना जाता था, लेकिन आजकल यह केवल एक लाभदायक व्यवसाय बन गया है। कोर्ट की तरफ से यह टिप्पणियां एक स्थानीय स्कूल में यूकेजी छात्रा की मौत के मामले में आईं। मृतका के पिता ने स्कूल में हुई इस घटना के मामले में स्कूल प्रशासन को सजा दिलाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जबकि स्कूल प्रबंधन इस मामले को दुर्घटना करार दे रहा है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस पुगलेंधी की पीठ ने इस केस की सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच में सामने आई अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने तेनकासी के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे इस मामले को स्थानीय पुलिस से वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.