देवी मां के दिव्य मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल सजेगा
नोएडा, सितम्बर 27 -- नोएडा, संवाददाता। नोएडा बंगिया समिति ने 33वें दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को सेक्टर-34 के पार्क में विधि-विधान से भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की गई। इसमें समिति से जुड़े करीब 50 से 60 लोग शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के सदस्य दिबेसीस बनर्जी ने बताया कि इस बार पंडाल को 'देवी मां का दिव्य मंदिर' थीम पर तैयार किया जाएगा। पंडाल करीब 45 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा होगा। इसका निर्माण कोलकाता से आए कारीगर करेंगे। रात में विशेष लाइटिंग के जरिए पंडाल को आकर्षक रूप दिया जाएगा। मां दुर्गा की करीब 14 फीट ऊंची और 20 फीट चौड़ी इको-फ्रेंडली प्रतिमा दिल्ली में तैयार की जा रही है。 यह भी पढ़ें- Siwan News राजेंद्र चौक पर आकर्षक पूजा पंडाल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.