देवी मां के दर्शन और जात लगा कर मांगी मन्नत
संभल, अप्रैल 2 -- नगर के सुभाष रोड स्थित रायसत्ती वाली देवी मंदिर में आखिरी गुरुवार को मेले का हुआ आयोजन। श्रद्धालुओं ने देवी माता की जात लगाई और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। महिलाओं और बच्चों ने मेले का जम कर लुत्फ उठाया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। गुरुवार को राय सत्ती देवी मंदिर पर मेला लगता है और जात लगाई जाती है। नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता को जात लगाई। साथ ही बच्चों को छींटे लगवाए। जात लगाने के बाद पूड़ी सब्जी आदि खाकर परंपरा को निभाया। मेले का जम कर लुत्फ उठाया। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और चाट पकौड़ी व सौंदर्यप्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.