रांची, मार्च 6 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी प्रखंड के देवी मड़ई बारीडीह में देवी मड़ई के उद्घाटन और त्रिशूल प्रतिस्थापन को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में 1001 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं देवी स्थान पहुंचने लगीं। आचार्य ब्राह्मण और पाहन राजा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं को कलश प्रदान किया गया। इसके बाद महिलाएं जयकारे लगाते हुए गैतलसूद डैम के टांग-टांग टोला के पास पहुंचीं, जहां जल पूजा की गई। जल भरने के बाद महिलाएं जयकारों के साथ पुनः देवी स्थान पहुंचीं और कलश स्थापित किया।तीन दिनों तक चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम:आयोजन समिति के अनुसार शनिवार को देवी पूजन किया जाएगा। वहीं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.