देवी मंदिर से मुकुट, कलश चोरी, आक्रोश
भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। वे भगवान के घर तक को नहीं छोड़ रहे। उधर, पुलिस की सुस्ती के कारण लोगों में रोष है।
चोरी की घटना एक बार फिर चोरों ने सुरियावां थाना क्षेत्र के अभियां चौकी क्षेत्र के पूरे मनोहर स्थित अष्टभुजा मंदिर को निशाना बनाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर शाम को रोज की तरह मंदिर में पूजा के बाद बंद कर दिया गया था। देर रात मौका पाकर पहुंचे चोरों ने माता की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट, आंख, कलश, पूजा के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि अंधेरे के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जनता का आक्रोश सोमवार को चोरी की जानकारी के बाद भक्तों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.