देवी मंदिर रोड में हटाया गया अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर। देवी मंदिर रोड में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से एक फुटपाथी दुकानदार बहस करने लगा। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी पर उसने बिजली के पोल से जुड़े दुकान के ऊपर लगा प्लास्टिक व सामान हटाया। इसके बाद पानी टंकी चौक से मिठनपुरा गोलंबर तक अभियान चलाया गया। तीन दुकानों के बोर्ड को जब्त किया गया। इस दौरान निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी मनोज कुमार के अलावा मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। यह भी पढ़ें- थाना मोड़,बाटा चौक समेत आधे दर्जन स्थानों पर हटाया गया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- स्टेशन रोड व अरगोड़ा चौक के पास हटा अतिक्रमण यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर गरजी पालिका की जेसीबी, दुकानदारों को दी चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.