मेरठ, मार्च 14 -- नगर के देवी मंदिर तिराहे पर शनिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। बता दें, कि देवी मंदिर के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के एक ओर प्राइवेट बसें खड़ी होकर सवारियां भरती हैं, जबकि दूसरी ओर टेंपो चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।इसके अलावा कई दुकानदारों ने भी सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। वहीं ई-रिक्शा चालक भी बीच सड़क पर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार को वाहनों की अधिक आवाजाही के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.