अमरोहा, मार्च 25 -- गजरौला। बुधवार को नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। तड़के से ही नगर के चामुंडा मंदिर पर श्रद्धालुओं का पूजा के लिए पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पीले या सफेद वस्त्र पहनकर मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, फल व मिठाई अर्पित की। वहीं इसके अलावा शहर के गंगा प्याऊ मंदिर, ललिता देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...