इटावा औरैया, मार्च 23 -- नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को देवी मंदिरों में शक्ति के पंचम स्वरुप स्कन्द माता का पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता को केले का विशेष नेवेध भी अर्पित किया। नवरात्र को लेकर बलरई स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर, लखना के कालिका मंदिर व इटावा के गुप्त शक्ति पीठ कालीबांह मंदिर व प्राचीन आनंदी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ हो रही है। श्रद्धालु झूमते नाचते हुए माता के दरबार में नेजे चढ़ाने के लिए पहुंच रहे है। ब्रह्माणी देवी मंदिर पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के द्वारा नेजे चढाये जा रहे है।5 दिनों में यहां पर 1000 से ज्यादा नेजे चढ़ चुके हैं । नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन माता के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा अर्चना श्रद्धालु करते हैं। मां दुर्गा की पांचवी शक्ति स्कन्द माता हैं। भगवान स्कन्द की माता होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.